बिलासपुर में भगवान भरोसे खेती, बिना जांच बाजार में खप रहा कीटनाशक, खरीफ में लक्ष्य के आधे सैंपल भी नहीं ले सका विभाग

Wait 5 sec.

बिलासपुर में खरीफ सीजन में किसानों के उपयोग वाले कीटनाशकों की गुणवत्ता जांच का तंत्र ठप पड़ा है। विभाग ने 35 सैंपलों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अगस्त तक सिर्फ 18 नमूने ही लैब भेजे और एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। बिना जांच के ही बाजार में कीटनाशक बिक रहे हैं, जिससे धान की फसल पर तनाछेदक और भूरा माहो जैसे कीटों का खतरा बना है।