उत्तराखंड में नवरात्रि के एक कार्यक्रम में हाल ही में परफॉर्म करने के बाद, सिंगर दलेर मेहंदी विवादों में घिर गए हैं. इवेंट के एक वीडियो में, विधायक सुबोध उनियाल को दलेर मेहंदी से मंच से नीचे उतरने और अपना परफॉरमेंस रोकने के लिए कहते हुए देखा गया था. विधायक ने आरोप लगाया था कि सिंगर ने शराब पी रखी थी. वहीं अब, दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने उनका बचाव किया है और अपने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक बयान जारी किया है. मीका ने कहा कि दलेर शराब नहीं पीते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं, तो वे गाना छोड़ देंगे।मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का बचाव कियामीका ने कहा, "कल मैंने अपने बड़े भाई के बारे में एक खबर फैलते देखी, जिसमें कहा जा रहा था कि 'दलेर मेहंदी ने शराब पीकर गाना गाया' सबसे पहली बात, वे पिछले 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं. क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? क्या आपने कभी उनकी किसी बर्थडे पार्टी में उन्हें शराब पीते देखा है? अभी मैं सिर्फ उनकी बात कर रहा हूं. मुझे पहले से पता है कि आप लोग कमेंट सेक्शन में मेरे बारे में भी बकवास करेंगे. लेकिन, क्या आपने कभी उन्हें अपनी पूरी जिंदगी में शराब पीते देखा है? नहीं, तो फिर, आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं कि वे शराब पीने की वजह से ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे?"उन्होंने आगे कहा कि कलाकार कभी-कभी अस्वस्थ होने के बावजूद परफॉर्म करते हैं, क्योंकि वे पहले ही किसी इवेंट के लिए कमिटमेंट दे चुके होते हैं. अपना उदाहरण देते हुए मीका ने कहा कि अगर उन्हें तेज़ बुखार भी हो, तो भी वे अपना प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करेंगे, चाहे उसमें मिलने वाली पेमेंट कुछ भी हो. उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने (दलेर) भी शायद ऐसा ही किया होगा," जिसका मतलब यह था कि उनके भाई ने भी शायद तबीयत ठीक न होने के बावजूद परफॉर्म किया होगा. View this post on Instagram A post shared by Mika Singh (@mikasingh)दलेर पिछले दो सालों से हैं अस्वस्थवीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में, मीका ने अपने फॉलोअर्स को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और मीडिया संस्थानों से अपील की कि वे किसी भी आरोप की रिपोर्ट करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें. उन्होंने यह भी बताया कि दलेर पिछले दो सालों से अस्वस्थ हैं और अभी भी ठीक हो रहे हैं, जबकि वे अपने बैंड के साथ लगातार परफॉर्म भी कर रहे हैं. मीका ने आगे सवाल उठाया कि क्या कोल्डप्ले जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया जाता, और कहा कि बिना कंफर्म किए गए दावों पर आधारित हेडलाइंस किसी कलाकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं.कपिल शर्मा ने भी किया दलेर मेहंदी का सपोर्टवहीं कपिल शर्मा ने मिका सिंह की वीडियो पर कमेंट किया है. कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट करते हुए लिखा है, " ईश्वर दलेर पाजी को जल्द ठीक होने की शक्ति दे, ताकि वे जल्द ही मंच पर शेर की तरह दहाड़ सकें. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो सिर्फ कुछ व्यूज़ पाने के लिए ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं ईश्वर दलेर पाजी पर कृपा बनाए रखे." दलेर मेहंदी के परफॉरमेंस के दौरान क्या हुआ?यह विवाद 18 अक्टूबर को शुरू हुआ, जब दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड के टिहरी जिले में 'माँ कुंजापुरी मेले' में परफॉर्म किया था. यह सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्रि उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था. परफॉरमेंस के दौरान, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर आ गए और दर्शकों के सामने ही सिंगक को फटकार लगाई. मंत्री का आरोप था कि दलेर होश में नहीं लग रहे थे, उन्हें ठीक से खड़े होने में भी दिक्कत हो रही थी और वे लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे. View this post on Instagram A post shared by Daler Mehndi (@thedalermehndiofficial)उन्होंने परफॉरमेंस की क्वालिटी पर भी सवाल उठाए और बताया कि गायक को इस परफॉरमेंस के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपनी नाराजगी इसलिए जताई क्योंकि परफॉरमेंस उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं थी.