Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट

Wait 5 sec.

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर संडे को हुई गोलीबारी की घटना में एक्टर के फैन उमेश चौहान घायल हो गए थे. उमेश चौहान की हालत स्थिर बताई जा ही है. वहीं टाइगर श्रॉफ के इस फैन की एक तस्वीर सामने आई है जिनका फिलहाल केईएम अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट इलाज चल रहा है.फायरिंग में घायल टाइगर श्रॉफ के फैन उमेश की कैसी है हालत? केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती उमेश चौहान के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर उनके लिवर से हो रही ब्लिडिंग को रोकने में कामयाब रहे हैं. उमेश चौहान एक ब्लॉगर हैं, जिन्हें 'टाइगर' की एक झलक पाने के लिए जाते समय गोली लग गई थी.कौन है उमेश चौहानउमेश चौहान की पत्नी आठ महीने की गर्भवती हैं, और इस दंपति का पांच साल का एक बेटा भी है. मानखुर्द के रहने वाले उमेश, कथित तौर पर मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाते हैं.टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के दौरान कैसे घायल हुए उमेश? यह घटना रविवार को तब हुई जब उमेश अपने दोस्त, किसान राजभर के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. उसी रविवार को, इससे पहले दोनों ने अमिताभ बच्चन के घर के पास भी वीडियो शूट किया था. इसके बाद, वे टाइगर श्रॉफ के बाहर आने का इंतज़ार कर रहे थे ताकि वे एक वीडियो रिकॉर्ड कर सकें. इसी दौरान गोलीबारी में उमेश घायल हो गए. घायल उमेश को उनके दोस्त रिक्शे से कूपर अस्पताल ले गए. वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया गया था.टाइगर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तारबता दें कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो हरियाणा के और एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस आरोपियों को मंगलवार को कोटा से मुंबई ला रही है. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इन सबके बीच पुलिस टाइगर श्रॉफ पर की गई फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मकसद तलाशने की कोशिश में भी जुटी हुई है.