रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर

Wait 5 sec.

बॉलीवुड के स्टार कपल में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था. जबकि कुछ दिनों पहले ही दोनों दूसरी बार पैरेंट्स बने थे. इस बार भी कपल ने बेटी का वेलकम किया. अब स्टार कपल ने विजयादशमी के खास मौके पर न्यू बॉर्न बेबी के नाम का खुलासा भी कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों बेटियों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की.रणवीर-दीपिका ने किया बेटी का नामकरणरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी के नाम का ऐलान सोशल मीडिया पर किया. कपल ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी दोनों बेटियों संग दिखाई दे रहे हैं. कपल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'देवी पादुकोण सिंह.'इस तस्वीर में चारों ही एक ही रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए नजर आए. बता दें कि दीपिका ने अपनी न्यू बॉर्न बेटी को अपने हाथों में ले रखा है, जबकि रणबीर ने बड़ी बेटी दुआ को पकड़ रखा है. दुआ अपनी छोटी बहन देवी को प्यार से चूमती हुई नजर आ रही हैं.     View this post on Instagram           A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)एक महीने पहले हुआ था देवी का जन्मरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ सालों के अफेयर के बाद साल 2018 में धूमधाम से शादी रचाई थी. शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का वेलकम किया था. जबकि दुआ के जन्म के करीब दो साल बाद दीपिका ने 19 सितंबर 2026 को देवी का वेलकम किया और जन्म के एक महीने बाद उसे नाम भी दे दिया.रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंटरणवीर सिंह पिछली बार फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा कमाए. अब एक्टर 'प्रलय' नाम की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका बजट 300 करोड़ तक है. वहीं दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में 'किंग' और 'राका' शामिल हैं. किंग में वो शाहरुख खान और राका में तेलुगु सुपरस्टर अल्लू अर्जुन संग नजर आएंगी. किंग इस साल के अंत में रिलीज होगी. इसका हिस्सा सुहाना खान, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं.