धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस एक्शन ड्रामा के निर्माताओं ने ईशा देओल का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह पूनम के किरदार में नजर आ रही हैं. पूनम की कहानी जीवन में अचानक आने वाले मोड़, सेल्फ रियलाइजेशन और मुश्किल हालात में सामने आने वाली अंदरूनी ताकत को दिखाती है.पूनम के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है और उसके लिए जिंदगी में सबसे ज्यादा उसके रिश्ते और उन रिश्तों पर उसका विश्वाससबसे ज्यादा मायने रखता है. लेकिन अचानक उसे पता चलता है कि जिस बात को वह हमेशा सच मानती रही, हकीकत उससे अलग है. इस खुलासे के बाद उसका भरोसा टूट जाता है. अब उसके सामने सिर्फ बदले हालात से निपटने की चुनौती नहीं है, बल्कि खुद को संभालने और अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखने का सवाल भी है.रिश्तों पर भरोसा टूटने के बाद खुद को पहचानने का सफर‘प्रताप’ में पूनम का किरदार इस बात की ओर इशारा करता है कि कई बार जिंदगी में आने वाला एक मोड़ इंसान की पूरी सोच बदल देता है. जो रिश्ते अब तक उसकी दुनिया का आधार थे, उन्हीं पर सवाल खड़े होने से उसके सामने नई चुनौतियां आती हैं. ऐसे में उसे अपनी ताकत पहचाननी होगी और यह तय करना होगा कि मुश्किल हालात में वह खुद को कैसे संभालती है.फिल्म की कहानी में पूनम के सफर का एक दिलचस्प पहलू ये है कि उसकी ताकत का अंदाजा उसे खुद भी नहीं है. हालांकि, उसके साथ ऐसा क्या होता है और परिवार से जुड़ा कौन-सा सच उसकी जिंदगी बदल देता है, ये जानने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा.यहां देखें पोस्टर: View this post on Instagram A post shared by UV films (@uvfilmsofficial)अमित साध के किरदार से भी जुड़ेगा पूनम का सफरईशा का कैरेक्टर पोस्टर फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद जारी किया गया है. मोशन पोस्टर में अमित साध एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आए, जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है. फिल्म सत्ता, न्याय और फैसलों के नतीजों जैसे मुद्दों को भी छूती है.कब रिलीज होगी फिल्मसचिन सराफ के लेखन और निर्देशन में बनी ‘प्रताप’ में अमित साध और ईशा देओल के अलावा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक यूवी म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा. इसका ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.