छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: चक्रवात बिगाड़ेगा 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ का मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

Wait 5 sec.

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने से छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है। 27 अक्टूबर से राज्य में वर्षा की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी जबकि 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।