ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन मीटिंग करनी हो या कंपनी के कई लैपटॉप को एक साथ मैनेज करना हो, बिजनेस यूजर्स के लिए डिवाइस की परफॉर्मेंस के साथ सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी भी जरूरी होती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Acer ने भारत में अपनी TravelLite सीरीज का नया लैपटॉप TL44-53M-G2 पेश किया है. इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही यह लैपटॉप 128GB तक DDR5 रैम सपोर्ट करता है और इसमें दो SSD स्लॉट मिलते हैं. कंपनी ने इसमें Intel vPro टेक्नोलॉजी भी दी है, जिसकी मदद से IT टीमें डिवाइस को दूर से मैनेज कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि इस लैपटॉप के डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और दूसरे फीचर्स क्या हैं. Acer TravelLite TL44-53M-G2 के फीचर्स यह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें डुअल-चैनल DDR5 रैम को 128GB तक बढ़ाने का सपोर्ट है. स्टोरेज के लिए दो M.2 PCIe NVMe SSD स्लॉट दिए गए हैं. इनमें PCIe 5.0 x4 का सपोर्ट भी शामिल है. Thunderbolt कनेक्टिविटी और हल्का डिजाइनकनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB Type-C पोर्ट मिलते हैं, जो Thunderbolt, DisplayPort और USB चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा Intel Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 की सुविधा है, हालांकि वायरलेस फीचर्स कॉन्फिगरेशन के हिसाब से अलग हो सकते हैं. लैपटॉप में एल्युमिनियम बॉडी, पतले डिस्प्ले बेजल और 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज दिया गया है. इसे MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. 128GB तक रैम और दो SSD स्लॉटयह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें डुअल-चैनल DDR5 रैम को 128GB तक बढ़ाने का सपोर्ट है. स्टोरेज के लिए दो M.2 PCIe NVMe SSD स्लॉट दिए गए हैं. इनमें PCIe 5.0 x4 का सपोर्ट भी शामिल है. Intel vPro से लैस लैपटॉपAcer TravelLite TL44-53M-G2 में Intel vPro टेक्नोलॉजी मिलती है. इससे IT टीमें लैपटॉप को दूर से मैनेज करने, तकनीकी दिक्कतें सुलझाने और मेंटेनेंस जैसे काम कर सकती हैं. इसके हार्डवेयर-आधारित सिक्योरिटी फीचर्स बिजनेस डिवाइस और डेटा की सुरक्षा में भी मदद करते हैं. यह भी पढ़ें - फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग Acer TravelLite TL44-53M-G2 के दूसरे खास फीचर्सAcer के इस लैपटॉप में 14 इंच की Full HD IPS स्क्रीन दी गई है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है. वीडियो कॉल और मीटिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का IR वेबकैम मिलता है, जो Windows Hello को सपोर्ट करता है. इसके अलावा लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर, DTS Audio और नॉइज कैंसलेशन वाले माइक्रोफोन दिए गए हैं. Acer TravelLite TL44-53M-G2 की कीमत Acer ने फिलहाल TravelLite TL44-53M-G2 की भारतीय कीमत और यहां उपलब्ध होने वाले कॉन्फिगरेशन की जानकारी नहीं दी है. इसे भारत में कंपनी के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनलों के जरिए बेचा जाएगा. यह भी पढ़ें - वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक