जयपुर-ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी ट्रैवलर, 3 की मौत:सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे महाराष्ट्र के श्रद्धालु, आरोप- नशे में था ड्राइवर

Wait 5 sec.

जयपुर के बगरू में शुक्रवार देर रात ट्रेलर-ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुआ। बगरू थाने एसएचओ चंद्रभान ने बताया- हादसा रात करीब 1:50 बजे हुआ। ट्रैवलर में नासिक (महाराष्ट्र) के 28 श्रद्धालु थे, जो जयपुर से सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) जा रहे थे। बगरू पुलिया से उतरते समय बस आग चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में एडमिट कराया गया है। घायलों का कहना है कि ट्रैवलर ड्राइवर नशे में था। ड्राइवर की जिद के कारण एक्सीडेंट घायल पैसेंजर प्रवीण ने बताया हम रात करीब 10.30 बजे जयपुर से निकले थे। ड्राइवर से रात में चलने के लिए मना भी किया था, लेकिन वो माना नहीं। उसने शराब भी पी रखी थी। बगरू पुलिया से उतरते समय बस अनकंट्रोल हो गई और आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। एक्सीडेंट में ट्रैवलर में आगे बैठीं सवारियां बुरी तरह से घायल हो गईं। एक्सीडेंट में 18 पैसेंजर्स घायल हुए है, इनमें से एक की हालत गंभीर है। इनपुट: सोनूराम बैरवा (दूदू) …. ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान-तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत:टायर फटने से बेकाबू हुई, आगरा के रहने वाले थे, खाटूश्यामजी से लौट रहे थे जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर स्विफ्ट कार टायर फटने से खाई में गिर गई। कार में 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…