छत्तीसगढ़ में बिना निविदा टाटा पावर को स्मार्ट मीटर का काम देने की तैयारी पर बिफरी कांग्रेस, बोली यह तो वित्तीय अनियमितता

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में चार हजार उच्च दाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का काम बिना खुली निविदा टाटा पावर को सौंपने पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने इसे वित्तीय अनियमितता बताते हुए प्रक्रिया तुरंत निरस्त करने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि यह कदम सरकारी बिजली कंपनी को बहुत भारी चपत लगाएगा।