दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा का शव मिला:गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली, पास से बैग भी बरामद; आत्महत्या की आशंका

Wait 5 sec.

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि उसे PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था। घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। पहले खबर आई थी कि छात्रा ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम भी पहुंची है। मामले की जांच जारी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…