रायपुर पुलिस की सलाह: यूपीआई फ्रॉड का शिकार बने हैं, घबराइए मत, शुरुआती दस मिनट में हेल्पलाइन 1930 पर करें कॉल

Wait 5 sec.

रायपुर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के डिजिटल सुरक्षा अभियान में व्यापारियों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों के अनुसार यूपीआई फ्रॉड के शुरुआती दस मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। खाताधारक तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक को सूचना दें। इसके अलावा किसी बड़े भुगतान से पहले फोन पर पुष्टि करें।