छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रेड नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्र और उनके दो रिश्तेदार भाई शामिल हैं। दशहरा पर्व मनाने आए परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस और गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया।