अपने नए शो के बारे में एकता कपूर कहती हैं, "एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज़ अभी बाकी हैं! 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के शानदार फिनाले के बाद हर कोई मुझसे पूछ रहा था, 'एकता, अब आगे क्या?' अब मैं दर्शकों को ज़्यादा इंतज़ार कैसे करवाती। मुझे पता था कि अगली कहानी कुछ खास होनी चाहिए।