बस के ऊपर अचानक आ गिरा मलबा, ड्राइवर की मौत; तमिलनाडु में बारिश ने मचाई भारी तबाही

Wait 5 sec.

तमिलनाडु के नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसमें सरकारी बस के ड्राइवर की मौत और कंडक्टर घायल हो गया। कूनूर-मेट्टुपालयम हाईवे पर 10 से ज्यादा जगह यातायात ठप हुआ। प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है।