वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी अगर कोई टीम हार जाए, तो ये उसके लिए किसी झटके से कम नहीं होता. श्रीलंका और इंग्लैंड के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर तक लड़ाई जारी रखी और 430 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. 22 अक्टूबर 2026 को रावलपिंडी में मिली इस जीत ने वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े रन चेज की चर्चा फिर तेज कर दी. अब जानते है इस में शामिल 5 बड़े रन चेज के बारे में. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है. टीम ने 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के 435 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन पर 9 विकेट बनाकर एक विकेट से जीत दर्ज की थी.श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 430 रन का लक्ष्य किया हासिलश्रीलंका ने 22 अक्टूबर 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 430 रन बनाए थे जवाब में श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 430 रन बना लिए. पवन रथनायके ने 130 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो और दसुन शनाका ने 97-97 रनों की पारी खेली.भारत ने भी किया बड़ा रन चेज, 406 रन बनाकर दर्ज की जीतभारत ने 2026 में गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया. इस प्रदर्शन के साथ भारत वनडे के बड़े रन चेज करने वाली टीमों में शामिल हो गया.नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में मारी बाजी, मैच टाई होने के बाद मिली जीत2023 में हरारे में वेस्टइंडीज ने नीदरलैंड्स को 375 रनों का लक्ष्य दिया था. नीदरलैंड्स ने 50 ओवर में 375 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने जीत हासिल की.दक्षिण अफ्रीका ने 372 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को दी थी मातदक्षिण अफ्रीका ने 2016 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 372 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. टीम ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की थी. ये मुकाबला वनडे क्रिकेट के यादगार रन चेज में शामिल है.यह भी पढ़ें: टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा