आज शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पैरा एशियन गेम्स का 5वां दिन है. भारत के लिए आज की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई. बैडमिंटन में Thulasimathi Murugesan ने सिल्वर मेडल जीता. वह महिला सिंगल्स SU5 इवेंट के फाइनल में चीन की किउक्सिया यांग से 18-21, 11-21 से हार गईं.बैडमिंटन के बाद आर्चरी में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. भावना और पूजा की जोड़ी महिला डबल्स रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चीन की जोड़ी से हार गईं. भारतीय जोड़ी तीनों सेट में (31-38, 30-35 और 29-39) पीछे रही. इसके बाद पैरा एथलीट में पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में प्रमोद ने सिल्वर मेडल जीता. वह 4:09.65 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे.हरविंदर सिंह-विजय सुंडी ने दिलाया दिन का पहला गोल्डशुक्रवार, 23 अक्टूबर को भारत के लिए पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने दिलाया. उन्होंने पुरुषों के डबल्स रिकर्व इवेंट में चीन को फाइनल में 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहला सेट 35-35 से बराबर रहा था. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अगले दो सेट 37-36 और 38-36 से जीते.दिन का दूसरा गोल्ड नितेश कुमार ने जीता. बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 फाइनल में उन्होंने अपने ही देश के प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया. प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.