श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो ने गुरुवार देर रात मॉकड्रिल की। रात 11 से दो बजे तक चले इस अभ्यास में आतंकी हमले जैसी स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास किया गया।