बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल का संकट, 14 हजार नलकूपों पर एक भी एफआरपी और आईआरपी प्लांट नहीं लगा

Wait 5 sec.

बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 14,217 सफल नलकूप होने के बावजूद एक भी फ्लोराइड रिमूवल प्लांट और आयरन रिमूवल प्लांट नहीं लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 310 नलजल योजनाओं, 1,857 स्कूलों, 1,140 आंगनबाड़ियों और 233 स्वास्थ्य केंद्रों के पंपों पर भी शुद्धिकरण सुविधा नहीं है। ग्रामीण लाल और खारा पानी सीधे पीने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य खतरे में है।