सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर धाम में माता के दर्शन कर लोडिंग वाहन से शिप्रा क्षेत्र में लौट रहे श्रद्धालु मंगलवार दोपहर भोपाल इंदौर हाईवे पर नेवरी फाटा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया और नीचे गहराई में उतर गया।