'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

Wait 5 sec.

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड से सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ही वरुण धवन ने लाइमलाइट चुराई. इस दौरान करीना ने ब्लैक आउटफिट में सभी का ध्यान ही खींच लिया. वहीं सलमान खान भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने.इतना ही नहीं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वो और शाहिद कपूर एक साथ नजर आए. दोनों ने इवेंट में एक-दूसरे को गले लगाया, जिसके बाद फैंस को 'जब वी मेट' के आदित्य और गीत की याद आ गई.करीना ने शाहिद कपूर को लगाया गलेसोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करीना कपूर को शाहिद कपूर से गले मिलते देखा गया. इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस जाते समय उनसे खुद मिलने के लिए जाती हैं और एक्टर भी उनका खुले दिल के साथ ही वेलकम करते हैं. इस दौरान दोनों साथ में कमाल लगते हैं और 'जब वी मेट' की हिट जोड़ी फैंस को याद आ जाती है. इस जोड़ी को लंबे समय के बाद एक साथ स्टेज साझा करते और गले लगते हुए देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्मअगर वीडियो पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो एक ने लिखा, 'परफेक्ट पेयर...ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने थे लेकिन किस्मत ने कुछ और प्लान किया था. क्या लाइफ है.' दूसरे ने लिखा, 'पुराना प्यार कभी भी भूलता नहीं है.' इसी तरह से लोग दोनों को साथ में देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.        View this post on Instagram           A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)रिलेशनशिप में थे शाहिद कपूर और करीना कपूरगौरतलब है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे. लेकिन कुछ वक्त बात इनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद दोनों कभी भी साथ में नहीं दिखे. अगर किसी इवेंट में वो दिखे तो एक-दूसरे को किनारे करके चले जाते रहे हैं. ऐसे में अब इस तरह से दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जिससे साफ जाहिर है कि दोनों अतीत को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं और नई शुरुआत कर चुके हैं.गौरतलब है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर ने साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें उनकी चर्चित फिल्में 'जब वी मेट' और 'चुपके चुपके' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. दोनों ने करीब 6 फिल्मों से एक्टिंग का लोहा मनवाया था.शाहिद कपूर और करीना का प्रोफेशनल फ्रंटबहरहाल, अगर शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ देखा गया था. इसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी. ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज थी. वहीं, शाहिद कपूर के बारे में बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'ओ रोमियो' और 'कॉकटेल 2' में देखा गया था. इस साल रिलीज हुई दोनों ही फिल्में हिट रही थीं. वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक्टर 'फर्जी सीजन 2' में नजर आने वाले हैं.