जरूरत की खबर- एवाकाडो के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:हेल्दी फैट–फाइबर से भरपूर, जानें खाने का सही तरीका, खरीदते समय ध्यान रखें 6 बातें

Wait 5 sec.

फल की बात हो तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सेब, केला, संतरा जैसे नाम आते हैं। लेकिन आजकल फिटनेस की दुनिया में एक फल खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें फैट की मात्रा दूसरे फलों के मुकाबले काफी ज्यादा है। नाम है एवाकाडो। कोई इसे टोस्ट पर लगाकर तो कोई सलाद या स्मूदी में मिलाकर खाता है। हेल्दी फैट से भरपूर होने के नाते एवाकाडो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। साल 2022 में ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ में पब्लिश एक स्टडी में 1 लाख से ज्यादा लोगों के आंकड़ों काे एनालाइज किया गया। इसमें सप्ताह में दो या उससे ज्यादा सर्विंग एवाकाडो खाने वालों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का जोखिम 21% कम पाया गया। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में एवाकाडो के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- एवाकाडो क्या है? इसे ‘सुपरफूड’ क्यों कहा जाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- एवाकाडो में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- एवाकाडो में हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के अलावा कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन E, K, C और विटामिन B6 प्रमुख हैं। इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। सवाल- 100 ग्राम एवाकाडो की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है? जवाब- इसमें कैलोरी का बड़ा हिस्सा फैट से मिलता है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए इसे हेल्दी फैट और फाइबर का सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम एवाकाडो की न्यूट्रिशनल वैल्यू नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- एवाकाडो में फैट ज्यादा होने के बावजूद इसे हेल्दी क्यों माना जाता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- एवाकाडो के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- इससे कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स एक साथ मिलते हैं। इसे संतुलित डाइट में शामिल करने से हार्ट हेल्थ, पाचन और शरीर के सामान्य कामकाज को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्राफिक में इसके सभी हेल्थ बेनिफिट्स देखिए- सवाल- एवाकाडो पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज से राहत दिलाने में कैसे मदद करता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या एवाकाडो से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं? जवाब- हां, इसे ऐसे समझिए- सवाल- एक दिन में कितना एवाकाडो खा सकते हैं? जवाब- सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क दिनभर में लगभग 50 ग्राम एवाकाडो खा सकता है। यह मध्यम आकार के फल का करीब एक-तिहाई हिस्सा होता है और इसमें लगभग 75 कैलोरी होती है। सवाल- एवाकाडो खाने का सही तरीका क्या है? जवाब- एवाकाडो को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसेकि- सवाल- क्या ज्यादा एवाकाडो खाने से वजन बढ़ सकता है? जवाब- हां, इसमें हेल्दी फैट होता है, लेकिन फैट से कैलोरी भी ज्यादा मिलती है। अगर एवाकाडो खाने से दिनभर की कुल कैलोरी, शरीर की जरूरत से ज्यादा हो जाती है तो अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं। सवाल- किन लोगों को एवाकाडो खाते हुए सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- एवाकाडो ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- कटे हुए एवाकाडो को कितनी देर तक स्टोर कर सकते हैं? जवाब- कटे हुए एवाकाडो को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में लगभग 1–2 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। इसे काटने के बाद गूदे पर थोड़ा नींबू का रस लगाने से ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे उसका रंग जल्दी भूरा नहीं पड़ता। इसे कमरे के तापमान पर 2 घंटे से ज्यादा न छोड़ें। सवाल- एवाकाडो खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसे खरीदते हुए कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जैसेकि- एवाकाडो से जुड़े कुछ कॉमन सवाल–जवाब सवाल- क्या डायबिटीज के मरीज एवाकाडो खा सकते हैं? जवाब- हां, डायबिटिक लोग एवाकाडो को संतुलित डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। फाइबर ब्लड शुगर स्पाइक को धीमा करने में मदद करता है। सवाल- क्या बच्चों को एवाकाडो खिला सकते हैं? जवाब- हां, इसमें मौजूद हेल्दी फैट बच्चे की बढ़ती उम्र में एनर्जी और ग्रोथ के लिए उपयोगी है। सवाल- क्या एवाकाडो का छिलका भी खा सकते हैं? जवाब- एवाकाडो का छिलका आमतौर पर नहीं खाया जाता। यह सख्त और स्वाद में कड़वा हो सकता है। इसके बजाय अंदर का मुलायम गूदा खाएं। सवाल- क्या एवाकाडो खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है? जवाब- एवाकाडो में फैट और कैलोरी होती हैं, जो शरीर को ऊर्जा देती हैं। इसमें मौजूद फैट धीरे-धीरे पचता है, जिससे धीरे–धीरे ऊर्जा मिलती है। हालांकि, इसे खाने से तुरंत सुस्ती दूर होने की गारंटी नहीं है। ……………………………….. ग्राफिक- विपुल शर्मा ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- क्या आप एसेंशियल ऑयल यूज करते हैं:तो न करें ये 10 गलतियां, डॉक्टर से जानें सही इस्तेमाल और 10 जरूरी सावधानियां सोशल मीडिया पर अक्सर एसेंशियल ऑयल्स के इस्तेमाल से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई इन्हें बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देता है, तो कोई त्वचा को चमकदार बनाने और तनाव कम करने के लिए। ये खबर भी पढ़ें…