लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के 2 ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे और शिवा के बीच तनाव, बदनामी को लेकर नाराजगी और धमकी भरी बातचीत सुनाई दे रही है।