अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को तेल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं, लेकिन बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और प्रमुख समुद्री रास्तों के तेल टैंकरों पर हो रहे हमलों के कारण तेल सप्लाई को लेकर वैश्विक चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।