क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

Wait 5 sec.

आज के वक्त में हर कोई कानों में ईयरबड्स लगाकर घूमता नजर आता है. लोग गाने सुनने, फिल्में देखने से लेकर फोन पर बात करने तक के लिए वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं. यह छोटे से ईयरबड्स इस्तेमाल के लिए काफी आरामदायक और आसान होते हैं. लेकिन कई बार लोगों को इनकी वजह से दिक्कत होने लगती है अचानक दो में से एक में ईयरबड में साउंड एकदम धीमी हो जाती है. और ऐसे में मजा किरकिरा हो जाता है. कई लोग सोचते हैं कि उनका एक ईयरबड खराब हो गया है और वे नया खरीद लेते हैं. लेकिन हर बार ईयरबड ही खराब नहीं होत कई बार फोन के कुछ सेटिंग गड़बड़ाने और गलत ईयर-टिप के चलते तो उसमें धूल जमने से भी यह दिक्कत आने लगती है. जिसे आप घर बैठे बिना एक रुपया खर्च किए चुटकियों में ठीक कर सकते हैं.पहले फोन चेक करें और स्पीकर की जाली साफ करेंजब भी किसी एक ईयरबड से आवाज कम आने लगे तो सबसे पहले यह पता करें कि दिक्कत आपके बड्स में है भी या नहीं. इसके लिए जिस ईयरबड में कम सुनाई दे रहा है उसे निकालकर दूसरे कान में लगाकर चेक करें. इसके साथ ही अपने ईयरबड्स को किसी दूसरे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके गाना बजाएं. अगर दूसरे फोन में दोनों बड्स बराबर आवाज दे रहे हैं. तो समझ जाएं कि खराबी ईयरबड्स में नहीं बल्कि आपके अपने फोन में है. वहीं अगर दूसरे फोन में भी आवाज धीमी ही रहती है. तो इसकी सबसे आम वजह स्पीकर की जाली पर जमा धूल और कान का मैल होता है. लगातार इस्तेमाल से यह गंदगी आवाज के रास्ते को ब्लॉक कर देती है. इसे साफ करने के लिए किसी सूखे मुलायम कपड़े, हल्के ब्रश या कॉटन बड से जाली को धीरे-धीरे साफ करें. ध्यान रहे कि कभी भी नुकीली चीज न डालें वरना अंदर का स्पीकर हमेशा के लिए फट सकता है.सही साइज की ईयर-टिप लगाएं कई बार हमारे ईयरबड्स बिल्कुल ठीक होते हैं. लेकिन उनके आगे लगी रबर की सिलिकॉन टिप हमारे कान में सही से फिट नहीं बैठती है. अगर ईयर-टिप ढीली रहेगी तो कान के अंदर प्रॉपर सील नहीं बन पाएगी, जिससे बाहर का शोर अंदर आएगा और आपको उस तरफ की आवाज काफी कम महसूस होगी. डिब्बे में मिलने वाली अलग-अलग साइज की टिप्स को बदलकर देखें, क्योंकि कई लोगों के दोनों कानों की बनावट में हल्का फर्क होता है और उन्हें दोनों तरफ अलग साइज की टिप लगानी पड़ती है. यह भी पढ़ें: Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेजऑडियो बैलेंस सेटिंग सुधारेंइसके अलावा एक बहुत बड़ी वजह फोन की लेफ्ट-राइट ऑडियो बैलेंस सेटिंग का हिल जाना भी है. अगर यह स्लाइडर गलती से एक तरफ खिसक गया है तो दूसरे बड में आवाज अपने आप दब जाएगी. इसे सुधारने के लिए फोन की सेटिंग्स के एक्सेसिबिलिटी और हियरिंग सेक्शन में जाएं. वहां ऑडियो एडजस्टमेंट या ऑडियो बैलेंस के स्लाइडर को एकदम बीच यानी सेंटर में कर दें और मोनो ऑडियो का टॉगल भी चेक कर लें.ब्लूटूथ कनेक्शन रीसेट करके दोबारा पेयर करेंअगर आपने जाली भी साफ कर ली, ईयर-टिप भी बदलकर देख ली और फोन का ऑडियो बैलेंस भी एकदम सेंटर में है. फिर भी आवाज धीमी आ रही है, तो ईयरबड्स रीसेट करना पड़ सकता है. कई बार पुराने ब्लूटूथ कनेक्शन में कोई टेक्निकल ग्लिच जाने की वजह से एक साइड का बड फोन के साथ ठीक से सिंक नहीं हो पाता है. इसे ठीक करने के लिए अपने स्मार्टफोन की ब्लूटूथ सेटिंग में जाएं और वहां दिख रहे अपने ईयरबड के नाम के आगे क्लिक करके उसे फॉरगेट डिवाइस कर दें. इसके बाद दोनों बड्स को वापस चार्जिंग केस में रखकर ढक्कन बंद करें और फोन का ब्लूटूथ ऑफ करके दो मिनट बाद दोबारा ऑन करें. अब केस के बटन से ईयरबड्स को रीसेट करके बिल्कुल नए सिरे से अपने फोन के साथ पेयर करें. अगर इस आखिरी तरीके के बाद भी आवाज नहीं बढ़ती है तो फिर इसे सर्विस सेंटर पर दिखाना बेहतर है.यह भी पढ़ें: iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?