छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में गट्टीपलना मोड़ के पास देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी जवान सुंदरलाल नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान मनीष नेताम समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया है।