उज्जैन में राजसी वैभव से दमकेगा महाकाल का नंदी मंडपम, नए स्वरूप में निखरेगी प्राचीन शिल्पकला, सुंदरीकरण का काम शुरू

Wait 5 sec.

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर का नंदी मंडपम आने वाले दिनों में राजसी वैभव से दमकता नजर आएगा। भगवान महाकाल के सम्मुख विराजित नंदी महाराज का यह मंडप प्राचीन वास्तुशिल्प और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम बनेगा।