मध्य प्रदेश के रतलाम के शिवगढ़ में कंपोजिट शराब दुकान पर हफ्ता मांगने पहुंचे लोगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। आरोपितों ने दुकान में घुसकर हफ्ता मांगा। मना करने पर सेल्समैन सुशील तिवारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा।