कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनती और टैक्सी से सफर करती थी। एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, वह एक जगह ज्यादा देर नहीं रुकती थी। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को नागपुर से पकड़ा गया।