खाकी के पहरे को ठेंगा, सकरी में शराब की पेटियां और सरकंडा-सिरगिट्टी में जेवर-नकदी ले उड़े शातिर चोर

Wait 5 sec.

बिलासपुर शहर में चोरों ने एक बार फिर आतंक मचाते हुए अलग-अलग इलाकों में तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। सकरी क्षेत्र में शराब दुकान की दीवार तोड़कर महंगी शराब और नकदी चुरा ली गई, वहीं सरकंडा और सिरगिट्टी में सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया।