रायपुर में रामायण पाठ कर लौटते पुरोहित पर भाग ब्राह्मण भाग कहकर किया गैती से हमला, समाज में आक्रोश

Wait 5 sec.

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में राधाकृष्ण मंदिर से रामायण पाठ पूरा कर घर लौट रहे त्रिभुवन तिवारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गैती से हमला कर दिया। हमलावर ने जातिसूचक और अपमानजनक शब्द कहते हुए उनकी जांघ पर चोट पहुंचाई। इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।