छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीता है। सीआरपीएफ के पूर्व जवान टोमन और श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इराक के खिलाड़ियों को हराया। माओवादी अभियान में अपने पैर गंवाने वाले टोमन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े अभ्यास से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।