बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 2021 में हुई 30 कर्मचारियों की पदोन्नति विवादों में घिर गई है। सहायक ग्रेड-02 बने इन कर्मियों को ग्रंथपाल संवर्ग के बजट से वेतन देने और नियमों की अनदेखी का आरोप है। डीपीआइ में शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि पुरानी जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।