10 हजार बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन लागू न होने पर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू न होने से नाराज होकर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहे हैं। कोरबा में 12 संगठनों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को क्षेत्रीय दफ्तरों में धरना दिया जाएगा और मांग पूरी न होने पर 5 अक्टूबर को डंगनिया रायपुर स्थित पावर कंपनी मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।