क्रिस्टल डिसूजा को 4 दिन पहले मिला था 'शरारत', 11 स्टेप्स में किया था फाइनल

Wait 5 sec.

रणवीर सिंह की साल 2025 की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसका गाना 'शरारत' भी काफी चर्चा में रहा. जिसमें क्रिस्टल डिसूज़ा और आयशा खान बतौर वेडिंग डांसर नजर आई थीं. अब क्रिस्टल ने बताया है कि उन्हें इस सॉन्ग का ऑफर कैसे मिला था?क्रिस्टल को शूट से 4 दिन पहले ऑफर हुआ था 'शरारत'हाल ही में शरारत सॉन्ग को लेकर ये खुलासा क्रिस्टल डिसूजा ने डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में किया. फराह ने उनसे पूछा था कि उन्हें 'शरारत' का ऑफ़र कैसे मिला? इस पर उन्होंने कहा, 'जब मुझे मुकेश सर (कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा) का कॉल आया था तो मैं अपनी फ्रेंड्स के साथ घर में एक कोने में बैठी हुई थी. उन्होंने कहा कि 4 दिन के बाद हम एक गाना शूट कर रहे हैं और एक लड़की सिलेक्ट हो चुकी है. टीम देखना चाहती है कि क्या आप इसे कर पाएगी. तो मैंने कहा कि मुझे वक्त चाहिए और मैंने फोन काट दिया.'ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए 'हनुमान अंश' के मुरीद, 'धुरंधर' डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफमुझे प्रॉपर जानकारी नहीं दी गई थीक्रिस्टल ने आगे बताया कि इसके बाद मैंने अपनी फ्रेंड्स के साथ डिस्कस किया और उनकी राय ली. उन्होंने मुझे इसे करने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके बाद क्रिस्टल ने कहा कि उन्होंने कुछ अवॉर्ड शो में ही परफॉर्म किया था और उन्होंने कभी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी. उन्होंने कहा, 'मुझे बस बताया गया था कि एक एक बड़ी फिल्म है. मुझे कोई प्रॉपर जानकारी नहीं दी गई थी.'रिहर्सल में करवाए 11 अलग-अलग स्टेप्सक्रिस्टल ने आगे बताया कि इसके बाद वो गाने की रिहर्सल के लिए पहुंच गई थी. उन्होंने कहा, 'वहां मुझे विजय सर (गांगुली, कोरियोग्राफ़र) और आदित्य सर (धर, डायरेक्टर) मिले. इस दौरान हमसे 11 अलग-अलग स्टेप्स करवाए गए. इसके बाद मुझे सेलेक्ट कर लिया. मैं बहुत डरी हुई थी.'आयशा-क्रिस्टल ने मचा दी थी धूमधुरंधर फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने शरारत गाने में अपने बेहतरीन डांस से फैंस का दिल जीत लिया था. ये गाना काफ़ी पॉपुलर हुआ और इसमें क्रिस्टल एवं आयशा के डांस स्टेप्स को भी लोगों ने खूब संद करते हुए इन्हें काफी फॉलो भी किया था.क्रिस्टल डिसूज़ा ने जीता 'द ट्रेटर्स 2'36 वर्षीय क्रिस्टल ने 'कहे ना कहे', 'ब्रह्मराक्षस', 'बेलन वाली बहू', 'एक नई पहचान' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे शोज में काम किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स 2' का खिताब भी जीता था.     Instagram पर यह पोस्ट देखें           prime video IN (@primevideoin) द्वारा साझा की गई पोस्टये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन