Watch: चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज

Wait 5 sec.

भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स ने बीते रविवार (06 सितंबर) लखनऊ फॉल्कंस को हराकर 2026 यूपी टी20 लीग का खिताब जीता. रिंकू की टीम ने 94 रन से जीत अपने नाम खाते में डाली. यह मेरठ के लिए दूसरा खिताब है. टाइटल जीतने के बाद चैंपियन कप्तान रिंकू अपने घर पर पहुंचे, जहां उनका ग्रांड वेलकम हुआ. बहन नेहा सिंह ने रिंकू को एक सरप्राइज भी दिया. नेहा ने इंस्टाग्राम पर भइया रिंकू के वेलकम का वीडियो शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बहन और मां रिंकू के लिए आरती की थाली लेकर आती हैं. रिंकू को टीका लगाया जाता है. इसके बाद उन्हें माला पहनाया जाता है.      View this post on Instagram           A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)वीडियो में आगे रिंकू के लिए आता है सरप्राइज. बहन नेहा उनकी आंखों पर हाथ रखकर उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर जाती हैं. दरवाजे के पास पहुंचने के बाद नेहा आंखों से हाथ हटाती हैं. दरवाजे से पहले दहलीज पर फूलों से WLCOME लिखा होता है, जिसे देखकर रिंकू बड़ा ही प्यारा रिएक्शन देते हैं. इस तरह यह प्यारा वीडियो खत्म होता है. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. करीब 4 घंटे पहले पोस्ट किए वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'एकतरफा फाइनल जीती रिंकू सिंह की टीम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेरठ ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए. टीम के लिए दिव्यांश जोशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 105 रन स्कोर किए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस पारी में दिव्यांश का स्ट्राइक रेट 262 का रहा. हालांकि उनके अलावा बाकी कोई बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस दौरान लखनऊ फॉल्कंस के लिए अभिनंदन सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.रन चेज के लिए मैदान पर उतरी लखनऊ फॉल्कंस बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रही. बड़ा टोटल चेज करते हुए टीम 16 ओवर में सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट हो गई. अजीत वर्मा ने 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस पारी से सिर्फ जीत का अंतर ही कम हो सका. इस दौरान मेरठ के लिए विशाल चौधरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.  यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स