मोहम्मद शमी और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच दलीप ट्रॉफी के दौरान एक मजेदार बॉन्डिंग देखने को मिली. ईस्ट जोन की टीम में साथ खेलने वाले शमी ने वैभव की उम्र को लेकर ऐसा मजाक किया, जो अब चर्चा में है. शमी ने कहा कि टीम का यह युवा खिलाड़ी उनके क्रिकेटिंग करियर की उम्र से छोटा है.दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलने के बाद शमी ने बातचीत के दौरान में वैभव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें टीम के इस युवा खिलाड़ी के साथ काफी मजा आया. शमी ने वैभव को लेकर कहा, द किड इन आवर टीम (वैभव सूर्यवंशी) इज लिटरली ऐज ओल्ड ऐज माय करियर. यानी मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि वैभव की उम्र उनके करियर से कम है. शमी का कहना था कि उनका करियर वैभव की उम्र से बड़ा है.यह भी पढ़े: वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिलवैभव के अंदाज से प्रभावित हैं शमीशमी ने सिर्फ मजाक ही नहीं किया, बल्कि वैभव की तारीफ भी की. उन्होंने बताया कि वैभव में अभी भी युवा खिलाड़ियों वाली मासूमियत है. वो मजाक करना पसंद करते हैं और नई चीजों को जल्दी समझते हैं. शमी के मुताबिक, वैभव जैसे युवा खिलाड़ियों को आज के समय में काफी कम उम्र में ही बड़े लेवल की क्रिकेट खेलने का मौका मिल रहा है.शमी का मानना है कि आज के युवा खिलाड़ी पहले की तुलना में जल्दी समझदार हो रहे हैं. IPL और दूसरी हाई-प्रेशर प्रतियोगिताओं में खेलने की वजह से उन्हें काफी अनुभव कम उम्र में ही मिल जाता है. इसलिए उन्हें जरूरत से ज्यादा कोचिंग देने की जरूरत नहीं है. लेकिन, जब मुकाबला मुश्किल हालात में पहुंचता है, तब अनुभवी खिलाड़ी की सलाह काफी काम आती है.शमी के लिए भी खास रहा दलीप ट्रॉफी फाइनलशमी के लिए यह दलीप ट्रॉफी फाइनल भी खास रहा. ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया और शमी ने अपने 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने फाइनल में दो अहम विकेट भी लिए. ऐसे में एक तरफ शमी ने अपने अनुभव से टीम को योगदान दिया, वहीं दूसरी तरफ वैभव जैसे युवा खिलाड़ी के साथ उनका यह मजेदार अंदाज भी देखने को मिला.यह भी पढ़े: PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड