बिलासपुर के चौकसे कॉलेज से जांजगीर के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट पहुंचे तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। शुक्रवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा, जिसे शनिवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।