नवरात्रि से पहले हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सुबह-शाम आरती कराने और धार्मिक गीतों पर गरबा कराने की मांग की है। समिति ने प्रवेश से पहले पंचगव्य देने और वराह प्रतिमा की पूजा की भी अपील की है।