दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे सुल्तानपुर और वाराणसी से वाया लखनऊ मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। दोनों जोड़ी ट्रेनें 21 अक्टूबर से नवंबर तक निर्धारित दिनों में संचालित होंगी।