छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। राजस्व विभाग द्वारा बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत उमेश कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार ध्रुव और शिवम पांडेय सहित कई अधिकारियों को नए जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।