छत्तीसगढ़ में 10 सितंबर को बैल बनेंगे धावक, रेस जीती तो मिलेगा पुरस्कार, राज्य भर में पोला महोत्सव की धूम

Wait 5 sec.

रायपुर में 10 सितंबर को पोला पर्व पर रावण भाटा दशहरा मैदान में बैल दौड़, बैल सजावट प्रतियोगिता और किसान सम्मान समारोह होगा। कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह 18वां आयोजन है। पोला छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जिसमें बैलों की पूजा, गर्भ पूजन और पारंपरिक पकवानों की परंपरा निभाई जाती है। आयोजन में किसानों का सम्मान भी होगा।