नशे की 'काली खेती' पर पुलिस की 'ग्रीन स्ट्राइक', बड़वानी में 23 क्विंटल वजनी गांजे के पौधे जब्त

Wait 5 sec.

जिले के दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में छुपाकर की जा रही अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के ''नशे से दूरी है जरूरी'' अभियान के तहत चलाए गए ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक में ड्रोन से निगरानी और जमीन पर पैदल सर्चिंग के जरिए वरला थाना क्षेत्र में पांच खेतों का पता लगाया गया।