विश्वकर्मा पूजा पर पर्यटकों के लिए खुलेगा बैलाडीला खदान क्षेत्र का रास्ता, किरंदुल की हसीन वादियों का कर पाएंगे दीदार

Wait 5 sec.

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए बैलाडीला की खूबसूरत पहाड़ियों और लौह अयस्क खदान क्षेत्र के दीदार के द्वार खोल दिए हैं। सैलानी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ कैलाश नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।