इच्छादेवी माता मंदिर में शनिवार देर रात चोरी करने पहुंचे बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने से पहले बदमाशों ने माता के पैर छुए और चोरी के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय भी माता के चरणों में सिर झुकाया।