बच्चा चंडीगढ़ का रहने वाला है। घर में मोबाइल पर रील्स देखने को लेकर उसे रोका गया था। इससे नाराज होकर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। इसके बाद वह चंडीगढ़ से ट्रेन में सवार हो गया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह कितनी दूर जा रहा है।