सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम रायपुर का मरीन ड्राइव 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हों।