रायपुर में 11 साल के छात्र को डराया धमकाया, 100 रुपये की इत्र की शीशियों के नाम पर वसूले 1.77 लाख लिए, एफआईआर दर्ज

Wait 5 sec.

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने एक ग्यारह वर्षीय छात्र को सस्ते परफ्यूम को महंगा बताकर डराया-धमकाया। हाथ-पैरों को तोड़ने और परिवार को नुकसान पहुंचाने का खौफ दिखाकर छात्र से विभिन्न तिथियों में कुल एक लाख सतहत्तर हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।