बॉक्स ऑफिस पर 192 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचने वाली छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि सबमिशन प्रोसेस की जानकारी न होने और व्यस्तता के चलते वे 7 सितंबर की आखिरी तारीख तक ऑस्कर के लिए आवेदन नहीं कर पाए।