महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वैन की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखर गए।