ग्वालियर जीवाजी विवि समाचार: प्रो. राजपूत की सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे गुरुवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। विश्वविद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।